Move to Jagran APP

खिरोडीह में दहेज को ले विवाहिता की हत्या

रोहतास। थाना क्षेत्र के खिरोडीह गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर देने का माम

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Sep 2018 07:21 PM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 07:21 PM (IST)
खिरोडीह में दहेज को ले विवाहिता की हत्या

रोहतास। थाना क्षेत्र के खिरोडीह गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को भी जला दिया गया। मृतका कौशल्या देवी 26 वर्ष विकाश कुमार ¨सह की पत्नी बताई जाती है। इस संबंध में मृतका के पिता शिवशम्भू ¨सह ने सोमवार को थाने में पति समेत ग्यारह लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना एक सितंबर की बताई गई है।

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार राजपुर थाना के हुसैनाबाद निवासी शिवशम्भु ¨सह उर्फ गंगा ¨सह ने प्राथमिकी में बताया है कि उसने अपनी बेटी कौशल्या की शादी 2012 में खिरोडीह निवासी गुरुचरण ¨सह के पुत्र विकाश के साथ की थी। गवना के कुछ दिनों बाद से ही दहेज के लिए उसाके साथ मारपीट व प्रताड़ना किया जाने लगा। मायके वालों ने दहेज देने में असमर्थता जताते हुए अपनी समस्या ससुराल वालों के सामने रखी, बावजूद ससुराल वाले मानने को तैयार नहीं थे। ग्रामीणों की माने तो इस संबंध में दो वर्ष पूर्व विवाहिता के चाचा बैजू ¨सह ने बिक्रमगंज न्यायालय में परिवाद भी दायर किया था। अंतत: ससुराल वालों ने गत शनिवार को उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से मायके वालों को बगैर सूचना दिए शव को गांव में ही जला दिया। मृतका के परिजन के अनुसार विवाहिता गर्भवती थी, और उसका डेढ़ साल का एक बच्चा भी है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि घटना एक सितंबर की है। प्राथमिकी में पति, सास, ससुर, ननद समेत कुल ग्यारह लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.