शराब बिक्री पर अंकुश लगाने को ले आगे आईं महिलाएं
अनुमंडल क्षेत्र के सुदूरवर्ती पहाड़ी गांवो में शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने को गांव की महिलाएं अब कमर कस ली है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं खुद देर रात तक अपने अपने घरों के आसपास शराब की खरीद बिक्री पर रोक लगाने को निगरानी कर रही हैं। इस मामले
रोहतास। अनुमंडल क्षेत्र के सुदूरवर्ती पहाड़ी गांवो में शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने को गांव की महिलाएं अब कमर कस ली है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं खुद देर रात तक अपने अपने घरों के आसपास शराब की खरीद बिक्री पर रोक लगाने को निगरानी कर रही हैं। इस मामले को ले रविवार को नौहट्टा थाना क्षेत्र के धोबिनिया टिकर गांव की महिलाओं ने थानाध्यक्ष कृपाशंकर साह व मुखिया विजय कुमार चंद्रवंशी को बुलाकर बैठक की और उनसे इसमें सहयोग करने की मांग उठाई।
महिलाओं का कहना था कि सोन नदी के रास्ते झारखंड से शराब लाकर यहां बेचा जाता है। जिससे एकबार फिर गांव का माहौल दूषित होने की आशंका उत्पन्न हो गई है। पहले पुरुष अक्सर शराब पीकर महिलाओं को प्रताड़ित करते थे। किसी न किसी के घर में हर दिन पुरूष शराब के नशे में धुत हो मारपीट व गाली गलौज करते रहते थे। नशा मुक्ति अभियान के तहत शराबबंदी को लेकर महिला समूह ने बैठक की। बैठक में समूह की अन्नू देवी, सोनाली देवी, सुनीता देवी,सरिता देवी ने थानाध्यक्ष को बताया कि चोरी छिपे लोग गांव मे शराब बेच रहे हैं और कुछ लोग पीना भी शुरू कर दिए हैं। जिससे गांव का माहौल बिगड़ने लगा है। आए दिन शराब पीकर कुछ लोग घर आकर महिलाओ से मारपीट व गाली गलौज करने लगे हैं। इसे देखते हुए समूह के सदस्यों ने फैसला लिया कि अब से इस गांव मे शराब पीने व बिक्री पर महिला कड़ा पहरा देगी। अगर शराबी नहीं सुधरे तो पुलिस को सूचना देकर उन्हें गिरफ्तार कराया जाएगा। थानाध्यक्ष ने महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इस तरह की घटना पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, हम पूरी तरह मदद करने को तैयार हैं। मुखिया ने कहा कि पंचायत में शराब बिक्री नही होने में महिलाओं को मेरी टीम की तरफ से भरपूर सहयोग मिलेगा। इसके लिए निगरानी टीम का गठन भी किया गया। जिसमें सक्रिय महिलाओं को ही शामिल किया गया। बैठक में एसआइ महेंद्र उरांव, मुखिया, युवा जदयू अध्यक्ष नितेश कुमार सिंह, डॉ धर्मेंद्र कुमार, वार्ड सदस्य अरविद सिन्हा, मिथलेश सिंह ,महिला संगठन से अन्नू देवी, सोनाली देवी, सुनीता देवी ,सरिता देवी, अनिता देवी समेत दर्जनों महिलाएं शामिल थीं।