Move to Jagran APP

सहजन को लगा महिलाएं दूर भगाएंगी कुपोषण

सहजन का पौधा घर में लगा व उसका उपयोग कर अब महिलाएं कुपोषण को भगाएंगी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Sep 2018 11:40 PM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 11:40 PM (IST)
सहजन को लगा महिलाएं दूर भगाएंगी कुपोषण
सहजन को लगा महिलाएं दूर भगाएंगी कुपोषण

रोहतास। सहजन का पौधा घर में लगा व उसका उपयोग कर अब महिलाएं कुपोषण को भगाएंगी। बुधवार को प्रखंड के जमोढी गांव में कृषि विज्ञान केंद्र बिक्रमगंज की ओर से राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया गया। जिसमें ग्रामीण महिलाओं को पोषण के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए अपने परिवार को पौष्टिक तत्व देने की सलाह वैज्ञानिकों ने दी।

loksabha election banner

ग्रामीण महिलाओं को पौष्टिक आहार के संबंध में जानकारी देते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि कुपोषण से कई बीमारियां होती हैं। यह आवश्यक नहीं कि महंगे खाद्य पदार्थ ही खाकर स्वस्थ रहा जाए। सस्ते व मोटे अनाज, मौसमी सब्जी व फल खाकर स्वस्थ रहा जा सकता है। उन्होंने सहजन के बारे में बताया कि इसका फल, बीज, पत्ता और टहनी का प्रयोग कर अपने परिवार को स्वस्थ्य रखा जा सकता है। ग्रामीण महिलाओं को संबोधित करते हुए केंद्र प्रधान डॉ रीता ¨सह ने कहा कि महिलाओं के ऊपर अपने परिवार को स्वस्थ्य रखने की जिम्मेवारी है। गांव में आर्थिक परेशानी के कारण बहुत लोग पौष्टिक आहार नहीं ले पाते हैं। जिसके कारण कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। सहजन का पौधा वितरित करते हुए उन्होंने कहा कि यह सभी तरह के मिट्टी में बोया जा सकता है। साथ ही यह आसानी से लग जाता है और इसमें खर्च भी नहीं है। जबकि इसमे पौष्टिक तत्व भारी मात्रा में पाया जाता है। उन्होंने महिलाओं से केंद्र की ओर से वितरित किये गए पौधे को लगाने की सलाह दी। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में ग्रामीण महिलाओं के अलावा कृषि वैज्ञानिक व ग्रामीणों ने भी भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.