लहेरी में सर्पदंश से महिला की मौत
रोहतास। प्रखंड के लहेरी गांव में सर्पदंश से रविवार को एक महिला की मौत हो गई। मृतका किर
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Oct 2018 06:27 PM (IST)Updated: Sun, 14 Oct 2018 06:27 PM (IST)
रोहतास। प्रखंड के लहेरी गांव में सर्पदंश से रविवार को एक महिला की मौत हो गई। मृतका किरण देवी 25 वर्ष राजकुमार साह की पत्नी बताई जाती है। बताया जाता है कि शनिवार की रात महिला घर में सोई थी, आल अलसुबह उठने के दौरान उसे किसी विषैले सर्प ने डस लिया। परिजन झाड़ फूक के चक्कर में पड़े रहे, और देर तक स्थानीय स्तर पर झाड़ फूंक होते रहा। बाद में निजी क्लीनिक में इलाज भी कराया गया, लेकिन देर हो जाने की वजह से उसकी हालत और भी बिगड़ गई। हालत खराब होते देख परिजन पुन: उसे बाहर झाड़ फूक कराने के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें