विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहतास में 12 साल पहले 'मृत' घोषित महिला झारखंड में मिली जिंदा; पति-ससुर पर लगा था हत्या का आरोप

Published: Fri, 11 Sep 2026 08:32 PM (IST)

डेहरी मुफसिल थाना क्षेत्र से 12 वर्ष पूर्व मृत घोषित एक विवाहिता शकुंतला उर्फ कांति देवी को पुलिस ने झारखंड के गढ़वा से जीवित बरामद किया है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. 12 वर्ष पूर्व मृत घोषित विवाहिता जीवित मिली।

  2. झारखंड के गढ़वा से पुलिस ने सकुशल बरामद किया।

  3. पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज।

संवाद सहयोगी, डेहरी आन सोन (रोहतास)। डेहरी मुफसिल थाना क्षेत्र से 12 वर्ष पूर्व एक मृत विवाहिता को पुलिस ने झारखंड के गढ़वा से जीवित हालत में बरामद किया है।

उससे पूछताछ के बाद पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी कर जेल भेजा जा रहा है। एसपी राज ने बताया कि शकुंतला उर्फ कांति देवी का विवाह वर्ष 2014 में हुआ था।

शादी के कुछ ही दिनों बाद 20 अगस्त 2014 को उसके मायके वालों ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप उसके पति एवं ससुर पर लगा डेहरी थाना में प्राथमिकी कराई थी।

एसपी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि शकुंतला उर्फ कांति देवी जीवित है तथा झारखंड राज्य के गढ़वा में रह रही है। उनके निर्देश पर सूचना की सत्यापन के लिए पुलिस टीम को गढ़वा भेजा गया।

जहां से उसे सकुशल बरामद कर रोहतास लाया गया । उन्होने बताया कि पुलिस के द्वारा उक्त महिला पर गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी कर न्यायालय में आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- खुद फूस की कुटिया में रहते हैं नागा बाबा, बच्चों के लिए कर दिया खास काम; रोहतास में बन गए मिसाल