Move to Jagran APP

बगैर संविधान एक पल भी नहीं चल सकती सरकार

रोहतास। संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को जिले में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। शा

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Nov 2018 05:52 PM (IST)Updated: Mon, 26 Nov 2018 05:52 PM (IST)
बगैर संविधान एक पल भी नहीं चल सकती सरकार
बगैर संविधान एक पल भी नहीं चल सकती सरकार

रोहतास। संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को जिले में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। शांति प्रसाद जैन कॉलेज में गोष्ठी आयोजित की गई। स्नातकोत्तर राजनीति शास्त्र इकाई के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में उच्च न्यायालय पटना के अधिवक्ता एस ऐनुल आलम, पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. कन्हैया ¨सह, विभागाध्यक्ष डॉ. अलाउद्दीन अजीजी, डॉ. इंद्रमणि ¨सह ने संविधान निर्माण में डॉ. राजेंद्र प्रसाद, पं. जवाहर लाल नेहरू, बाबा साहेब, मौलाना आजाद समेत अन्य के योगदान व उनके विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

loksabha election banner

कार्यक्रम में अमरजीत कुमार, नेहा पांडेय, कामील रजा, सावन कुमार, शाजिया कासिम, सोनी कुमारी, नाजिया हैदरी, यशोदा कुमारी, संगम कुमार, चारूल प्रिया, कंचन कुमारी, आलोक कुमार, पप्पु कुमार समेत अन्य शामिल थे। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक देश में सरकार को चलाने के लिए संविधान अतिआवश्यक है। बहरहाल संविधान के बगैर लोकतांत्रिक सरकार एक पल भी नहीं चल सकती।

ऑल इंडिया शू-शाइन वर्कर्स यूनियन के बैनर तले रेलवे स्टेशन से काली स्थान तक शांति मार्च यात्रा निकाली गई। जुलूस के बाद यूनियन की तरफ से सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि संविधान के बताए रास्ते पर ही चलकर ऊंचाइयों की शिखर तक पहुंचा जा सकता है। लेकिन आजादी के सात दशक बाद भी संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर के अनुयायियों को अब तक समुचित न्याय नहीं मिल सका है। उदघाटन संजय कुमार मंडल ने किया। अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामएकबाल राम ने की। मंडल ने कहा कि संविधान में जिन ¨बदुओं पर प्रकाश डाला गया है, उसे आज धरातल पर उतारने की आवश्यकता है। जबतक संविधान में उल्लेखित बातों को को पूरी तरह से लागू नहीं किया जाता, तब तक वंचितों को न्याय नहीं मिल सकता। कार्यक्रम में जितेंद्र राम, ओमप्रकाश आर, वैभव राम, राकेश राम, चंदन राम समेत अन्य शामिल थे। वहीं सुरेंद्र ¨सह कुशवाहा की अध्यक्षता में संविधान दिवस उत्सव समिति के बैनर तले में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें चंदन कुशवाहा, रघुनीराम शास्त्री, फतेह बहादुर ¨सह, दीनदयाल कुशवाहा, अशोक बैठा, सत्यनारायण स्वामी, यशोदा कुशवाहा, अनिल ¨सह यादव, राकेश रौशन, जगत प्रकाश मौर्य, भैयाराम भारती कलावती देवी, पुष्पा देवी समेत अन्य शामिल थे। नेताजी सुभाषचंद्र बोस फाउंडेशन ने भी संविधान दिवस मनाया। जिसमें राजेंद्र पासवान समेत अन्य शामिल थे। भीम आर्मी ने जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार आनंद के नेतृत्व में सदस्यों ने संविधान के उद्देश्य व महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में चंद्रशेखर कुमार, अक्षय कुमार, भोलानाथ भास्कर, धनजी कुमार, लाल साहेब समेत अन्य शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.