बिहार में चल रही परिर्वतन की हवा : जयंत
रोहतास। बिहार व झारखंड जुड़वां भाई हैं। झारखंड का निवासी होने के चलते बिहार यानि अ
रोहतास। बिहार व झारखंड जुड़वां भाई हैं। झारखंड का निवासी होने के चलते बिहार यानि अपने जुड़वां भाई की स्थिति देखकर काफी दुख होता है। लेकिन सुख व संतोष इस बात से होती है कि जनता इस चुनाव में परिवर्तन का मन बना चुकी है। बुधवार की रात स्थानीय रोहित इंटरनेशनल में आयोजित प्रेसवार्ता में बोलते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने यह बातें कही।
कहा कि जिले के सूर्यपूरा में मेरा ननिहाल है, जबकि हम बक्सर के मूल निवासी हैं। इस नाते बिहार से मेरा गहरा लगाव है। कहा कि पहले झारखंड की इससे भी खराब स्थिति थी, लेकिन मात्र सात-आठ महीने के अपने छोटे कार्यकाल में भाजपा की सरकार ने सूबे में विकास की गंगा बहा दी है। झारखंड में चल रहे फूड सिक्योरिटी, स्वास्थ्य बीमा योजना, पावर प्लांट, मुद्रा योजना आदि का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार में भी विकास की भूख स्पष्ट दिखाई दे रही है, जिसे भाजपा की सरकार ही पूरा करेगी। मौके पर हजारीबाग के विधायक मनीष जायसवाल, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष निवेदिता ¨सह, जिलाध्यक्ष राधामोहन पांडेय, शशिभूषण प्रसाद, मंगलानंद पाठक, सोनू राय सहित कई उपस्थित थे। वहीं सूर्यपुरा में दिनारा विधान सभा के भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र ¨सह के पक्ष में जन सम्पर्क अभियान के दौरान कहा कि यहां का दौरा करने के बाद यह विश्वास हो गया है कि राजेंद्र ¨सह को चाहने वालों की संख्या काफी है। झारखंड के विकास में इनका काफी योगदान रहा है। अब वे अपनी माटी की सेवा करने आए हैं।