पत्नी ने कुदाल के बेट से मारकर की पति की हत्या
थाना क्षेत्र के जमरोढ़ गांव में शुक्रवार की रात आपसी विवाद में एक पत्नी ने कुदाल के बट से मार कर पति की हत्या कर दी। मृतक जमरोढ़ निवासी स्व. ललन पासवान का 35 वर्षीय पुत्र राजेश पासवान बताया जाता है। थानाध्यक्ष सियाराम सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद रविवार की सुबह पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर
जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के जमरोढ़ गांव में शुक्रवार की रात आपसी विवाद में पत्नी ने कुदाल के बेट से मारकर पति राजेश पासवान (35 वर्ष) की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आरोपित पत्नी धर्मशीला देवी को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष सियाराम सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल, सासाराम में पोस्टमॉर्टम करा स्वजनों को सौंप दिया गया है। पत्नी धर्मशीला देवी को गिरफ्तार किया गया है। उसने पूछताछ में घटना की बात स्वीकार की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि विवाद किस लिए हुआ? अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार की देर रात भी आपस में लड़ाई-झगड़ा हुआ। इसी बीच राजेश की पत्नी ने घर में रखी कुदाल के बेट से पति के सिर पर पीछे से वार कर दिया। इससे उसका सिर फट गया और अत्यधिक रक्तस्राव होने से मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के बीच विवाद का कारण नहीं चल पता सका है। बताया गया कि राजेश पासवान गांव के ही एक व्यक्ति के यहां पशु चराने व खेती-बाड़ी का काम करता था। राजेश को एक नौ वर्ष का पुत्र व छह वर्ष की पुत्री है। राजेश के तीन भाई हैं। सभी अलग-अलग रहते हैं। बिक्रमगंज के एसडीपीओ राजकुमार ने बताया कि पत्नी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों के बीच विवाद क्यों हुआ? इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।