Move to Jagran APP

जेएलएन कॉलेज में चलाया गया मतदाता जागरुकता अभियान

रोहतास। स्थानीय जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में गुरुवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। अनुमंडल निर्वा

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 06:19 PM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 06:19 PM (IST)
जेएलएन कॉलेज में चलाया गया मतदाता जागरुकता अभियान
जेएलएन कॉलेज में चलाया गया मतदाता जागरुकता अभियान

रोहतास। स्थानीय जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में गुरुवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी संतोष कुमार ने छात्र-छात्राओं से अभियान की सफलता में सहयोग करने की अपील की। 

loksabha election banner

कहा कि छात्रों द्वारा आमजन को इवीपी के संबध में जागरूक करने की जरुरत है। मृत एवं स्थानातंरित मतदाताओं का नाम विलोपन करने को लेकर आवेदन देने के लिए लोगों को प्रेरित करें। 

बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि यह अभियान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाया जा रहा है। जिसके तहत मतदाताओं का सत्यापन व प्रविष्टि का प्रमाणीकरण किया जा रहा है। परिवार के सदस्यों का विवरण प्राप्त कर संबधित प्रविष्टियों का सत्यापन किया जाएगा। मतदाता सूची में सुधार एवं निर्वाचन संबंधी सेवाओं में सुधार किया जाएगा। निर्वाचक स्वयं अपने विवरणों का सत्यापन कर सकते हैं। एनवीएसपी पोर्टल के माध्यम से भी सत्यापन किया जा सकता है। कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर के अलावा निर्वाचक रजिष्ट्रीकरण पदाधिकारी के कार्यालय में स्थापित मतदाता सुविधा केंद्र के माध्यम से भी सत्यापन कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग मतदाता हेल्पलाइन 1950 के माध्यम से कर सकते हैं। मौके पर प्राचार्य डॉ. सच्चिदानंद सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.