वडनगर से काशी तक पहुंचा 1255 गांवों की नदियों का जल, रोहतास में सम्राट चौधरी ने लिया यात्रा का जायजा
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रोहतास के जमुहार पहुंचे, जहां उन्होंने युवा संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। इसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी की ...और पढ़ें

सम्राट चौधरी के दौरे से बढ़ी जमुहार की राजनीतिक हलचल
HighLights
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रोहतास में युवा संवाद में भाग लिया।
वडनगर से काशी तक की सेवा यात्रा जमुहार, रोहतास पहुंची।
यात्रा में 1255 गांवों की नदियों का जल काशी हेतु एकत्र।
संवाद सहयोगी, डेहरी आन सोन(रोहतास)। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को रोहतास दौरे पर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर के हेलीपैड पर उतरा।
यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
वडनगर से निकली यात्रा रोहतास के जमुहार पहुंची
मुख्यमंत्री के रोहतास दौरे के बीच गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक निकाली गई सेवा यात्रा भी जमुहार पहुंची। यात्रा में शामिल अनिरुद्ध ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्मभूमि वडनगर से उनकी कर्मभूमि वाराणसी तक यह यात्रा निकाली गई है। गुजरात से शुरू हुई यात्रा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड होते हुए बिहार पहुंची है।
1255 गांवों की नदियों के जल से भरा कलश, काशी में होगा अर्पण
यात्रा के दौरान 1255 गांवों के किनारे बहने वाली नदियों के जल को एकत्र कर कलश में लाया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार अलग-अलग स्थानों से जुटाए गए इस जल को वाराणसी ले जाकर अर्पित किया जाएगा। यात्रा को प्रधानमंत्री की जन्मभूमि से कर्मभूमि तक सेवा और श्रद्धा के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
प्रताप कुमार ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां
इस अवसर पर प्रताप कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया गया, जहां पहले आतंकवाद का प्रभाव रहा करता था। उन्होंने पाकिस्तान से आए लोगों को नागरिकता देने के लिए किए गए प्रयासों का भी जिक्र किया।
सम्राट चौधरी के दौरे से बढ़ी जमुहार की राजनीतिक हलचल
मुख्यमंत्री के आगमन और सेवा यात्रा के जमुहार पहुंचने से रोहतास में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज दिखीं। एक ओर मुख्यमंत्री युवा संवाद में शामिल होने पहुंचे, वहीं दूसरी ओर वडनगर से काशी तक की यात्रा के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जुड़े भावनात्मक और राजनीतिक संदेश को सामने रखा गया। अब मुख्यमंत्री के युवा संवाद कार्यक्रम में दिए जाने वाले संदेश पर भी लोगों की नजर रहेगी।
