भूमि विवाद को ले मारपीट में पिता-पुत्री घायल
रोहतास। थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। घटना की
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 06:26 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 06:26 PM (IST)
रोहतास। थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना में घायल पिता व पुत्री को इलाज के लिए पीएचसी करकतपुर में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद ने बताया कि शिवपुर निवासी त्रिलोकी सिंह व अवधेश सिंह के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर मारपीट होने लगी। जिसे छुड़ाने के लिए अवधेश सिंह कि 13 वर्षीय पुत्री पहुंच गई। त्रिलोकी सिंह ने अवधेश व उनकी पुत्री को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने त्रिलोकी सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें