गिट्टी तोड़ते चार मजदूर गिरफ्तार, ट्रैक्टर व बाइक जब्त
मुफस्सिल थाने की पुलिस ने बसंतपुर से शनिवार को अवैध खनन कर जमा किए गए पत्थर से गिट्टी ।
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Sep 2017 03:06 AM (IST)Updated: Sun, 24 Sep 2017 03:06 AM (IST)
रोहतास। मुफस्सिल थाने की पुलिस ने बसंतपुर से शनिवार को अवैध खनन कर जमा किए गए पत्थर से गिट्टी तोड़ते चार मजदूरों को गिरफ्तार लिया। मौके से पुलिस ने एक ट्रैक्टर व बाइक को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार मजदूरों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
थानाघ्यक्ष जगनिवास ¨सह ने बताया कि गश्ती के दौरान अवैध खनन कार्य में लिप्त लोगों पर कार्रवाई की गई है। इस दौरान अवैध खनन कर जमा किए गए पत्थर से गिट्टी तोड़ते चार मजदूरों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी मजदूर झारखंड के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ बनी रणनीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। पत्थर के साथ-साथ बालू खनन पर लगे प्रतिबंध के बाद लगातार छापेमारी की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें