ट्रैक्टर संचालक संघ की बैठक
रोहतास। झारखंडी मंदिर परिसर में ट्रैक्टर संचालक संघ की अध्यक्ष रणधीर कौशल की अध्यक्षत
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 05:29 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 05:29 PM (IST)
रोहतास। झारखंडी मंदिर परिसर में ट्रैक्टर संचालक संघ की अध्यक्ष रणधीर कौशल की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें बालू घाट संचालकों द्वारा मनमानी किए जाने पर रोष प्रकट किया गया। बैठक में मांग की गई कि बालू घाटों से पूर्व की भांति ट्रैक्टरों का संचालन किया जाए। साथ ही सरकारी रेट पर ट्रैक्टर चालकों को बालू दी जाए। साथ ही बालू घाट के संचालकों द्वारा सड़क पर अवैध चेकर लगाकर किए जा रहे अवैध वसूली, ओवरलोड को बंद किया जाए। नहीं तो संघ के द्वारा आंदोलन किया जाएगा। बैठक में विनोद ¨सह, ¨पटू ¨सह, मुन्ना यादव, धनंजय ¨सह सहित अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें