Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

अनुमंडल क्षेत्र में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल सोमवार को स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को नमन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Aug 2017 03:07 AM (IST)Updated: Tue, 15 Aug 2017 03:07 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

रोहतास। अनुमंडल क्षेत्र में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल सोमवार को स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को नमन किया गया।

loksabha election banner

डेहरी में भाजपा के नगर अध्यक्ष अजय ओझा के नेतृत्व में सुअरा स्थित माई जी की कुटिया से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया । तिरंगा यात्रा को भाजपा नेता व पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव, भाजपा नेता कुमार विनोद ¨सह, मंडल प्रभारी अरूण कुमार पांडेय व भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष गौतम संजय ¨सह ने संयुक्त रूप से झंडी दिखा यात्रा की शुरुआत की। भाजपा नेताओं ने जमुहार, चकिया, शिवपुर, पहलेजा, देवरिया, गंगौली, मथुरी गांव में नुक्कड़ सभा आयोजित की गई कहा कि नौ अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन का राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने शुभारंभ किया था। यात्रा वीर कुंवर ¨सह चौक पर अमर शहीद वीर कुंवर ¨सह को माल्यार्पण कर समाप्त हुई। मौके पर भाजपा नेता उदय कुशवाहा, राजू ¨सह, आनंद कुमार पांडेय, पंकज ¨सह, किशोर ओझा, राहुल ओझा, लालाबाबू चंद्रवंशी, धनजी ¨सह सहित अन्य शामिल थे।

वहीं नौहट्टा में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष प्रणव प्रभाकर पांडेय ने किया। यात्रा प्रखंड मुख्यालय से तिलोखर गांधी मैदान पहुंची। जहां गांधी जी की प्रतिमा पर फूल माला कार्यकर्ताओं ने अर्पित किया। तिउरा, नौहट्टा,जयंतीपुर, शाहपुर, भदारा,शक्ति केंद्रों पर भी यात्रा निकाली गई। मौके पर रामप्रवेश पासवान, उप प्रमुख विनय पासवान, उपाध्यक्ष तरुण पांडेय, महामंत्री बंदे तिवारी, प्रयाग पासवान, आरूणी गुप्ता, श्रीराम ¨सह, गुड्डू ¨सह, बेला मिश्र, गजेंद्र ¨सह, नजरे आलम, बीरू राम, अजीत पांडेय, रामसुंदर पासवान, हिमांशु, अभिषेक, अमित दूबे, विजय उपाध्याय, ¨सटू चौधरी, गुड्डू दूबे, बुधन रजवार, ममता कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.