दुर्घटना में बच्चा समेत बाइक सवार दंपती घायल
रोहतास। अगरेर थाना क्षेत्र के मोकरगांव के समीप आरा-सासाराम पथ पर शनिवार की देर शाम एक
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 06:55 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 06:18 AM (IST)
रोहतास। अगरेर थाना क्षेत्र के मोकरगांव के समीप आरा-सासाराम पथ पर शनिवार की देर शाम एक अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती समेत एक बच्चा घायल हो गया। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। मिली जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र के तुर्कवालिया निवासी 38 वर्षीय जयप्रकाश राम अपनी पत्नी मंजू देवी और दो माह का बच्चा अभिनंदन को लेकर बाइक से मोकर की तरफ से सासाराम लौट रहे था। इसी क्रम में वह कार की जद में आ गया, जिससे वे लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। स्थानीय लोगों ने कार चालक विवेक चौबे उर्फ चंचल को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार चालक नशे में धुत था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें