Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tejashwi Yadav: 'नीतीश कुमार तो किसी की भी...', तेजस्वी यादव ने जमकर निकाली भड़ास, कहा- पिछली बार तो धोखा खा गया

    By Jagran News Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Fri, 16 Feb 2024 01:00 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज सासाराम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भाग लिया। इस दौरान वह राहुल गांधी की जीप ड्राइव करते नजर आए। उन्होंने इस दौरान लोगों को संबोधित भी किया। तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर जोरदार हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछली बार उन्हें धोखा मिला।

    Hero Image
    तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर बोला हमला (जागरण)

     एएनआई, सासाराम (रोहतास)। Bihar Political News Hindi: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जमकर घेरा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने नीतीश कुमार की कसम वाली बात भी याद दिलाई। उन्होंने कहा कि पिछली बार नीतीश कुमार की बातों में आ गया था। अब किसी भी हालत में बिहार और केंद्र से एनडीए की सरकार को हटाना है।

     पिछली बार सीएम नीतीश की बातों में हमलोग आ गए: तेजस्वी यादव

    तेजस्वी यादव ने काफी आक्रामक अंदाज में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) किसी की भी बात नहीं सुनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी अच्छी तरह से जानते हैं कि हमारे सीएम कैसे हैं, वह किसी की बात नहीं सुनना चाहते। वह कहते थे 'मैं मर जाऊंगा, लेकिन बीजेपी में शामिल नहीं होऊंगा'।

    उनकी इसी कसम में हमलोग आ गए और हमने तय किया कि हम नीतीश जी के साथ रहेंगे, चाहे कुछ भी हो जाए। तेजस्वी यादव ने कहा कि केवल 2024 में भाजपा को हराने के लिए हमलोगों ने एक थके हुए मुख्यमंत्री को नियुक्त किया था, लेकिन धोखा मिला।

    मोदी जी झूठ बोलने की फैक्ट्री: तेजस्वी यादव

    तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी जी तो झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं। मोदी जी प्रियंका चोपड़ा से जरूर मिलेंगे लेकिन हमारे किसान भाइयों से नहीं मिलते हैं। किसानों को MSP मिलना चाहिए और उससे कम कुछ भी नहीं चाहिए। राहुल जी और हम दोनों मिलकर इस प्रदेश से सीएम और देश से पीएम को 2024 में हटाएंगे।

    यह भी पढ़ें

    Prashant Kishor: 'मुसलमानों आपकी कौम में तो...', प्रशांत किशोर ने कह दी झकझोरने वाली बात, बोले- आपलोगों से गलती हो गई

    Bihar Politics: जेडीयू के 5 विधायक को लेकर RJD का आया जवाब, मनोज झा बोले- '122 सदस्यों के समर्थन के साथ...'