गुरुपूर्णिमा की पूर्व संध्या पर एबीआर में संगोष्ठी
स्थानीय एबीआर फाउंडेशन स्कूल में शनिवार को गुरुपूर्णिमा के पूर्व संध्या पर संगोष्ठी ।
रोहतास। स्थानीय एबीआर फाउंडेशन स्कूल में शनिवार को गुरुपूर्णिमा के पूर्व संध्या पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को गुरु अघोरेश्वर भगवान राम के आशीर्वचनों को बताया गया। इस अवसर पर प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों ने अघोरेश्वर के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। बच्चों ने 'गुरुवर तुम्हीं बता दो , किसके शरण में जाएं.' से मनमोहक गुरुवंदना की।
कार्यक्रम के दौरान वरीय शिक्षक रामानुज भार्गव ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा शिव प्रथम गुरु हैं। शिक्षिका अभिलाषा गौतम ने कहा कि भगवान अघोरेश्वर आधुनिक भारत के सिद्ध संत थे। उन्होंने अपना सर्वस्व जीवन जनसेवा को समर्पित कर दी। मानव मात्र की भलाई के लिए उन्होंने 1961 में सर्वेश्वरी समूह की स्थापना की। जिसका मूल उद्देश्य समाज की कुरीतियों जैसे जात-पांत, दहेज प्रथा, छूआछूत, फिजूलखर्ची आदि पर रोक लगाना था। वहीं शिक्षिका रेखा आहूजा ने भी बाबा के आशीर्वचनों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
सचिव पृथ्वीपाल ¨सह ने बच्चों को माता-पिता, गुरु व बुजुर्गों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि इनका कभी अनादर नहीं करना चाहिए। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही आपको सफलता मिलेगी। जीवन में हमेशा सादा जीवन व उच्च विचार को लेकर आगे बढ़ना चाहिए। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी व बच्चे उपस्थित थे।