पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर श्रद्धांजलि सभा
रोहतास। थाना मोड़ पर गुरुवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल देव की अध्यक्षता में पूर्व विदेश मंत्री
By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 05:01 PM (IST)Updated: Fri, 09 Aug 2019 05:01 PM (IST)
रोहतास। थाना मोड़ पर गुरुवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल देव की अध्यक्षता में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें उपस्थिति कार्यकर्ताओ ने पूर्व विदेश मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में रघुवीर प्रसाद, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश सिंह, अनिल सिंह ,कमलेश सिंह, सुधीर लाल ,अनिल कुमार, उत्तम कुमार, सीताराम, विनय कुमार ,विशाल कुमार लाला समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें