परिभ्रमण पर छात्राओं का दल राजगीर रवाना
रोहतास। स्थानीय प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय गोड़ारी की छात्राओं का दल शैक्षणिक परिभ्रमण
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 05:50 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 05:50 PM (IST)
रोहतास। स्थानीय प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय गोड़ारी की छात्राओं का दल शैक्षणिक परिभ्रमण पर राजगीर रवाना हुआ। बीडीओ प्रशांत कुमार व थानाध्यक्ष संजय वर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा बस को राजगीर के लिए विदा किया। एचएम मधुरिमा ने बताया कि दल में 65 छात्रा शामिल हैं। परिभ्रमण पर निकली छात्रा नालंदा, गया, पावापुरी व राजगीर के ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन करेंगी। गाइड के रूप में साथ गए शिक्षक अशोक तिवारी, संतोष कुमार, तरुण मिश्रा, ममता शर्मा स्थलों से संबंधित जानकारी उन्हें देंगे। मौके पर पूर्व बीडीसी मुन्ना भारती सहित कई अभिभावक भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें