दार्शनिक स्थलों पर छात्रों का दल रवाना
रोहतास। सदर प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय बभनपुरवा के छात्रों का दल शनिवार को मुख्यमंत्री शैक्ष
रोहतास। सदर प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय बभनपुरवा के छात्रों का दल शनिवार को मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण पर बोधगया व राजगीर के लिए रवाना हुआ। दल को प्रधानाध्याक राजा राम व संकुल समन्वयक आलोक कुमार ¨सह ने संयुक्त रूप हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रधानाध्यापक ने बताया कि 40 सदस्यीय दल में 30 छात्र-छात्रा शामिल हैं। जबकि अन्य 10 गाइड शिक्षक व रसोइया को भेजा गया है। दल बोधगया, नालंदा, राजगीर, पावापुरी समेत अन्य ऐतिहासिक व दार्शनिक स्थलों का भ्रमण कर रविवार को वापस लौटेगा। दल में कक्षा छह, सात व आठ के वैसे छात्रों को शामिल किया गया है, जिनका शैक्षणिक प्रदर्शन बेहतर रहा है। दल में गाइड के रूप में शैलेश कुमार, मुकुल गुप्ता, गीता सिन्हा, मंजू श्री, संजय कुमार, सिकंदर कुमार के अलावा रसोइया सरस्वती देवी, तरेगना देवी व हरेंद्र राम को सहयोगी के रूप में रखा गया है।