कलश स्थापना के साथ श्रीरामचरित मानस महायज्ञ प्रारंभ
रोहतास। शहर के हनुमानगढ़ी में आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामचरित मानस महायज्ञ कलश स्थापना के
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 07:08 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 07:08 PM (IST)
रोहतास। शहर के हनुमानगढ़ी में आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामचरित मानस महायज्ञ कलश स्थापना के साथ प्रारंभ हो गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष मोनाका सिंह ने बताया कि तीन अप्रैल तक चलने वाले इस महायज्ञ में प्रतिदिन संत महात्माओं का प्रवचन के अलावा कई अन्य आध्यात्मिक गतिविधियां होगी। जिसमें रामायण दास महाराज, रामेश्वर मिश्र, अर्जुनानंद महाराज, मृत्युंजय शास्त्री, हरिनाथ शुक्ला, जयप्रकाश व्यास समेत अन्य प्रवचनकर्ता मुख्य रूप से शामिल होंगे। अध्यक्ष के मुताबिक महायज्ञ की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ सोमवार को निकाली गई थी। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु भाग लिए थे। यज्ञ को ले आसपास के मुहल्लों में भक्ति का वातावरण कायम है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें