बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए खेलकूद जरूरी: डीएफओ
स्थानीय संत जोसफ स्कूल में रविवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन शहर के एसपी जैन कॉलेज के प्रांगण में किया गया।
स्थानीय संत जोसफ स्कूल में रविवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन शहर के एसपी जैन कॉलेज के प्रांगण में किया गया।
उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएफओ प्रद्युमन गौरव ने किया। डीएफओ ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद जरूरी है। खेल जीवन का अभिन्न अंग है, इससे मानसिक तनाव में मुक्ति के साथ-साथ शारीरिक क्षमता विकसित होती है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित संझौली की उप प्रमुख मधु उपाध्याय ने कहा कि खेल से अनुशासन की सीख मिलती है। स्कूल के निदेशक संतोष कुमार ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग रहता है। प्रतियोगिता में लेमन रेस, स्पून रेस, फ्रॉग रेस, स्लो साइकिल रेस, गणित रेस, कबड्डी, लंबी कूद और ऊंची कूद समेत कई अन्य स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर आगत अतिथियों का स्वागत स्कूल की प्राचार्य शिवानी कुमारी ने किया।