Move to Jagran APP

पेंशन राशि के लिए मां की गोली मार हत्या

रोहतास। अमझोर थाना क्षेत्र के भीषणा गांव में गुरुवार को पेंशन की राशि के लिए एक पुत्र ने 70 वर्षीय म

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 May 2018 11:39 PM (IST)Updated: Thu, 24 May 2018 11:39 PM (IST)
पेंशन राशि के लिए मां की गोली मार हत्या

रोहतास। अमझोर थाना क्षेत्र के भीषणा गांव में गुरुवार को पेंशन की राशि के लिए एक पुत्र ने 70 वर्षीय मां की गोली मार हत्या कर दी। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना के पीछे मां को मिलने वाली पेंशन की राशि के लिए दो पुत्रों के बीच उपजा विवाद बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची अमझोर थाने की पुलिस ने दोनों पुत्रों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका नगीना कुंवर 70 वर्ष के शव को पुलिस कब्जे में ले सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है।

loksabha election banner

एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी ने बताया कि नगीना कुंवर की पीठ में एक गोली मारे जाने से मौत हुई है। इस मामले में उनके पुत्र मुनमुन ¨सह व चंदेश्वर उर्फ टुनटुन ¨सह को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। दोनों पुत्र पूछताछ के क्रम में अपनी मां को गोली मारने का आरोप एक दूसरे पर लगा रहे हैं। घटना के पीछे मां को मिलने वाली पारिवारिक पेंशन की राशि में बंटवारा को ले उपजा विवाद बताया जाता है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि गांव के केसरी ¨सह शिक्षक पद से सेवानिवृत हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें पेंशन मिलती थी। उनकी मौत के बाद पत्नी नगीना कुंवर को पारिवारिक पेंशन मिलने लगी। जिसे लेकर बुधवार की रात उसके दोनों पुत्रों मुनमुन ¨सह व चंदेश्वर उर्फ टुनटुन ¨सह के बीच विवाद हुआ था। पुत्रों के बीच पेंशन राशि को ले उपजे विवाद से व्यथित होकर नगीना गुरुवार की सुबह अपनी बेटी के यहां भभुआ जाने की तैयारी कर रही थी। इसी बीच उसके घर से गोली चलने की आवाज आसपास के लोगों को सुनाई दी। जिसके बाद ग्रामीण दौड़कर उसके घर पहुंचे तो देखा कि नगीना कुवंर की पीठ में गोली मारी गई है। वह खून से लथपथ आंगन में मृत पड़ी थी। जबकि उसका पुत्र मुनमुन कमरे में छिपकर बैठा था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक दो नाली कट्टा बरामद किया है। वहीं दोनों पुत्रों को भी गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। रिपोर्ट- सुधीर कुमार, संपादन : ब्रजेश पाठक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.