सेक्स रैकेट : 6 युवतियों संग रंगरेलियां मनाते धरे गए 7 युवक, संचालिका फरार
सासाराम में किराये के एक मकान में देह व्यापार का धंधा लंबे समय से चल रहा था। मंगलवार को वहां पुलिस ने छापेमारी कर आधा दर्जन युवतियों संग सात युवक रंगरेलियां मनाते रंग हाथ गिरफ्तार कर लिया। रैकेट की संचालिका को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
रोहतास। किराये के उस मकान में देह व्यापार का धंधा लंबे समय से चल रहा था। आसपास के लोग यहां की गतिविधियों से परेशान थे, लेकिन इसे मिले रहे दबंगों से संरक्षण के कारण कुछ भी बोलने से कतराते थे। अंतत: पाप का घड़ा फूट गया और आधा दर्जन युवतियों संग रंगरेलियां मनाते सात युवक रंग हाथ पकड़े गए।
सासाराम के फजलगंज मोहल्ला स्थित शिव कालोनी में मंगलवार को पुलिस ने एक मकान में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान सात युवकों और आधा दर्जन युवतियों को गिरफ्तार किया गया।
सेक्स रैकेट की संचालिका व जिप की पूर्व सदस्य पुलिस को चकमा दे भागने में सफल रही। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है, लेकिन घटना के दूसरे दिन भी उसका कोई पता नहीं चल सका है।
बताया जा रहा है कि यह रैकेट काफी दिनों से सक्रिय था। इसके तार कई सफेदपोशों से भी जुड़े रहे हैं। इस रैकेट से जुड़े लोगों व संरक्षकों के नाम का खुलासा तो संचालिका की गिरफ्तारी के बाद ही हो पाएगी, लेकिन कहा जा रहा है कि इसकी आशंका से ही कईयों के हाथ-पांव फूल गए हैं।
सदर एसडीपीओ आलोक रंजन के नेतृत्व में की गई छापेमारी में मुरादाबाद के बदु कुरैशी व अब्दुल हक तथा गया के कुमार विकास सहित स्थानीय अजय साह, मंजय कुमार, दीपक कुमार व प्रदीप कुमार को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवतियां सासाराम शहर के बौलिया, डेहरी व शिवसागर की रहने वाली हैं। रैकेट की संचालिका जिला परिषद की एक पूर्व सदस्य बताई जाती है। पुलिस ने वहां से कई आपतिजनक सामान बरामद किए हैं।
एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दरिगांव थाना में दर्ज की गई है। रैकेट की संचालिका की गिरफ्तारी हेतु उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।