छठ घाटों पर तैनात रहेगी एसडीआरएफ
रोहतास। नगर परिषद 25 जगहों पर छठ पूजा घाट की व्यवस्था सुनिश्चित की है। जिसके लिए सभी तैयारी पूरी कर
रोहतास। नगर परिषद 25 जगहों पर छठ पूजा घाट की व्यवस्था सुनिश्चित की है। जिसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। छठ घाटों पर इस बार एसडीआरएफ की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
नगर परिषद सभागार में एसडीएम गौतम कुमार, एसडीओ अनवर जावेद अंसारी, नप इओ अखिलेश शर्मा, मुख्य पार्षद विशाखा ¨सह, उप मुख्य पार्षद, बिन्दा देवी की उपस्थिति में हुई बैठक में तैयारियों को पूर्ण किए जाने की जानकारी दी गई। खासकर सुरक्षा को लेकर प्रशासन इस बार काफी सतर्क दिखा। नगर परिषद ने सभी घाटों पर टेंट और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की भी बात कही। घाट की सफाई, वहां पर चिकित्सा सुविधाएं, प्रकाश व्यवस्था , पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। मंगलवार की शाम व बुधवार की सुबह छठ घाटों पर यह व्यवस्था सुनिश्चित रहेगी। एसडीएम ने बताया कि छठ घाटों पर पूजा की तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल की गई। बताया कि गत बार से ज्यादा जगहों पर छठ पूजा का आयोजन किया गया है। साथ ही संबंधित विभागों के बीच बेहतर तालमेल पर बल दिया। नगर पूजा कमेटी, नगर परिषद मिलकर यह सुनिश्चित करें कि छठ घाटों पर कोई परेशानी न हो। छठ घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। बैठक में बीडीओ अरुण कुमार ¨सह, वार्ड पार्षद संजीत ¨सह, सोनू चौधरी, सरोज उपाध्याय, सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।