रोहतास में वारदात: कुराईच-महद्दीगंज में युवक की मौत, आपसी रंजिश में मारपीट की आशंका
सासाराम के कुराईच-मोहद्दीगंज में आपसी विवाद में मारपीट से एक युवक रोहित कुमार की मौत हो गई।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
सासाराम में आपसी विवाद में युवक की मौत।
मृतक की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। सासाराम के कुराईच महद्दीगंज में आपसी विवाद में हुई मारपीट में युवक की मौत बात प्रकाश में आई है।
शहर के कुराईच- मोहदीगंज इलाके में युवक की मौत हुई है। मृतक की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनके पिता का नाम राजू कुमार सिंह है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मौत का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर सासाराम नगर थाना और मुफस्सिल थाना के थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।