दिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, सासाराम से होकर चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें; नोट करें रूट और टाइमिंग
रेलवे ने पर्व-त्योहारों के लिए आदित्यपुर-लखनऊ और गया-दिल्ली के बीच विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है, जिनका ठहराव सासाराम ...और पढ़ें

रोहतास के रास्ते चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
आदित्यपुर-लखनऊ स्पेशल ट्रेन सासाराम जंक्शन पर रुकेगी।
गया-दिल्ली स्पेशल ट्रेन डेहरी और सासाराम में ठहराव लेगी।
चर्ल्लपली-सासाराम स्पेशल ट्रेन भी यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी।
जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। पर्व-त्योहार के दौरान यात्रियों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसे लेकर रेलवे द्वारा इस बार भी स्पेशल ट्रेन का चलाई जा रही है।
इस क्रम में रेलवे आदित्यपुर (टाटानगर) से लखनऊ के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जिसका ठहराव गया व डीडीयू के बीच सिर्फ सासाराम जंक्शन पर दिया गया है।
विभाग ने इस ट्रेन का फिलहाल एक फेरा चलाने का फैसला किया है। वहीं गया-दिल्ली के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाया जाएगा।
यह जिले के डेहरी व सासाराम स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन 11 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक दोनों तरफ से सप्ताह में छह दिन चलेगी।
लखनऊ से 10 अक्टूबर को रवाना होकर रात में पहुंचेगी सासाराम
ट्रेन संख्या 04218 लखनऊ से 10 अक्टूबर को 12.05 में चलेगी, जो रायबरेली, अमेठी, वाराणसी, पीडीडीयू होते हुए सासाराम उसी दिन रात 20.58 में पहुंचेगी।
इस ट्रेन ठहराव गया, गोमो, भोजुडीह, अनारा, पुरूलिया व चांडिल में भी दिया गया है। वापसी में यह ट्रेन 15 अक्टूबर को आदित्यपुर से दिन में 11.10 में चलेगी।
निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए सासाराम उसी दिन रात 20.02 बजे पहुंचेगी। वहीं गया व दिल्ली के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 04064 दिल्ली से 11 से 25 अक्टूबर तक शनिवार को छोड़ सप्ताह में छह दिन सुबह 11 बजे खुलेगी।
यह अगले दिन सुबह 05.10 में सासाराम व 05.27 में डेहरी पहुंचेगी। उसी प्रकार वापसी में गया से यह ट्रेन 11 से 26 अक्टूबर तक रविवार को छोड़ सुबह 09.15 में खुलेगी।
वहां से डेहरी 10.12 तथा सासाराम 10.30 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव गया व दिल्ली के बीच अनुग्रह नारायण रोड, भभुआ रोड, पीडीडीयू, सुबेदारगंज, गोविंदपुरी, टुंडला व नई दिल्ली स्टेशन पर दिया गया है।
सासाराम से शुक्रवार को खुलेगी चर्ल्लपली स्पेशल
आठ अक्टूबर से चलने वाली ट्रेन संख्या 07041 / 07042 चर्ल्लपली-सासाराम स्पेशल ट्रेन सासाराम से प्रत्येक शुक्रवार को शाम में सात बजे खुलेगी।
इस ट्रेन में स्लीपर व जनरल के अलावा एसी कोच भी दिया गया है, जिससे यात्रियों को यात्रा करने में सहूलियत होगी। आठ अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच चलने वाली यह ट्रेन दोनों तरफ से आठ-आठ फेरे लगाएगी।
इस अवधि के दौरान ट्रेन का परिचालन तेलंगना के चर्ल्लपली से प्रत्येक गुरुवार तथा सासाराम से प्रत्येक शुक्रवार को किया जाएगा।
रेल कनेक्टिविटी को किया जा रहा मजबूत
सासाराम को पूर्व-मध्य रेल तथा देश के प्रमुख स्टेशनों में रख यहां पर रेल कनेक्टिविटी को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।
ट्रेन परिचालन और यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से यहां पर लगभग आठ अरब की लागत से दो रेल फ्लाई ओवर का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें से एक कार्य अंतिम दौर में है तो दूसरे का कार्य प्रारंभ होने वाला है।
इसके लिए जिला मुख्याल से सटे कर्मडिहरी गांव के पास सासाराम नार्थ केबिन नाम से सहायक स्टेशन भी बनाने की भी योजना है, जिसकी रेलवे से स्वीकृति भी मिल गई है।
यह भी पढ़ें- मुंबई से बिहार आने वालों के लिए खुशखबरी, आरा होकर चलेंगी दो पूजा स्पेशल ट्रेनें; दशहरा-दीपावली-छठ में मिलेगी राहत
