विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में लगी आग के बाद रेलवे का एक्शन, जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित

Published: Mon, 18 May 2026 09:21 AM (IST)

सासाराम रेलवे स्टेशन पर सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन के एक खाली कोच में आग लग गई। रेलकर्मियों और फायर ब्रिगेड की ...और पढ़ें

सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में लगी आग

सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में लगी आग

HighLights

  1. सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन के कोच में लगी आग।

  2. रेलकर्मियों और फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू।

  3. रेलवे ने घटना की उच्च स्तरीय जांच समिति बनाई।

जागरण संवाददाता, पटना। सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह प्लेटफार्म संख्या-06 पर खड़ी डाउन सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन के एक कोच से धुआं निकलने के बाद उसमें आग लग गई। हालांकि रेलकर्मियों की तत्परता और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से स्थिति पर जल्द ही काबू पा लिया गया। घटना में किसी यात्री या रेलकर्मी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इस मामले में पूर्व मध्य रेल ने तत्काल घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित कर दी है। साथ ही वरीय अधिकारियों को घटनास्थल पर रवाना किया गया है।

कोच में कोई यात्री मौजूद नहीं था

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 53212 डाउन सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन सुबह लगभग 5:30 बजे प्लेटफार्म पर खड़ी थी। इसी दौरान ट्रेन के एक कोच से धुआं निकलता देखा गया। उस समय कोच खाली था और उसमें कोई यात्री मौजूद नहीं था।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 9.05.46 AM

सूचना मिलते ही स्टेशन पर मौजूद रेलकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धुआं निकल रहे कोच को सुबह 6 बजे ट्रेन से अलग कर दिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। रेलकर्मियों और दमकल कर्मियों के संयुक्त प्रयास से सुबह 6:05 बजे तक स्थिति पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

आग लगने के कारणों की जांच की जा रही

घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। धुआं निकलने और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।