सासाराम स्टेशन का कायाकल्प: तिरंगा पोस्ट स्थानांतरित, 21 करोड़ की योजना अब बिना रुकावट आगे
सासाराम जंक्शन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे 21 करोड़ रुपये के विकास कार्य में आ रही बाधा ...और पढ़ें

सासाराम जंक्शन पर गति को मिलेगी शक्ति। फोटो जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। जिला मुख्यालय व पर्यटन दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माने जाने वाले सासाराम जंक्शन पर अमृत भारत योजना को धरातल पर उतारने में आ रही बाधा अब दूर हो गई है। पोर्टिको शेड निर्माण में आड़े रहे सौ फीट ऊंचा तिरंगा पोस्ट को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है।
झंडा पोस्ट को पोर्टिको शेड के समीप बन रहे फब्बारा सह पार्क परिसर में शिफ्ट कर दिया गया है। पोस्ट को शिफ्ट किए जाने के साथ ही लगभग शेड निर्माण की बाधित कार्य आगे की ओर बढ़ने लगा है। बहरहाल एजेंसी निर्धारित समय में योजना को पूर्ण कराने की दिशा में जुट गई है।
अगस्त 2023 में हुआ था शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल सासाराम जंक्शन पर यात्रियों को उच्चस्तरीय सुविधा मुहैया कराने को लेकर फिलहाल 21 करोड़ से अधिक रुपये की योजना स्वीकृत की गई है, जिसका शिलान्यास अगस्त 2023 में पीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से की थी। जिन कार्यों को पूरा किया जाना है, उनमें स्टेशन प्रवेश द्वार का आधुनिकीकरण, सर्कुलेटिंग एरिया का विकास, पार्किंग सुविधा, पाथ वे, पोर्टिको निर्माण, एफओबी का विस्तारीकरण व चौड़ीकरण, लिफ्ट समेत अन्य कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं।
इसके अलावा जिले की ऐतिहासिक व पर्यटक स्थलों से संबंधित चित्रकारी भी स्टेशन परिसर में की जानी है। इन कार्यों को सितंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि सासाराम जंक्शन से यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। पोर्टिको के बीच सौ फीट ऊंचा तिरंगा पोस्ट आने के कारण लगभग तीन माह से कार्य बाधित था।
यात्रियों को आकर्षित करता है पर्यटक स्थल
सांस्कृतिक विरासतों से भरपूर रोहतास जिला में दूसरे जगह से आने वाले यात्रियों को यहां के पर्यटक स्थल आकर्षित करते हैं। सासाराम जंक्शन से काफी संख्या में यात्री व पर्यटक ताराचंडी धाम, पायलट बाबा धाम, गुप्ताधाम, शेरशाह मकबरा, दुर्गावती जलाशय, इंद्रपुरी बराज, शेरगढ़ किला, रोहतासगढ़ किला, तुतला भवानी धाम, सम्राट अशोक शिलालेख, मां यक्षणी धाम, चाचा फगुमल गुरुद्वारा घूमने जाते हैं। इन पर्यटक स्थलों की कलाकृतियां उन्हें अपनी ओर आकर्षित करती हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।