त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा, बिहार के सासाराम से तेलंगाना के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन
रोहतास जिले के सासाराम से चर्लपल्ली के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है।
-1790774408283_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर। फाइल फोटो
HighLights
सासाराम से चर्लपल्ली तक चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन।
दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ पर्व के लिए अतिरिक्त सुविधा।
रेलवे ने जारी की अधिसूचना, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत।
जागरण संवाददाता, सासाराम/रोहतास। रोहतास जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। गत वर्ष की तरह इस बार भी सासाराम से चर्लपल्ली तक पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी। इस संबंध में रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है।
विभाग ने यह निर्णय आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए तथा यात्रियों की सुगम व आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया है।
गाड़ी संख्या 07041 चर्लपल्ली- सासाराम स्पेशल चर्लपल्ली से (डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-नागपुर-बल्लारशाह-काजीपेट के रास्ते) आठ अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरूवार को चर्लपल्ली से सुबह 08.00 बजे खुलकर अगले दिन 14.50 बजे डीडीयू एवं 15.30 बजे भभुआ रोड रुकते हुए 16.30 बजे सासाराम पहुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन गाड़ी संख्सा 07042 सासाराम-चर्लपल्ली स्पेशल नौ अक्टूबर से 27 नवंबर प्रत्येक मंगलवार को सासाराम से 19.00 बजे खुलकर 19.30 बजे भभुआ रोड एवं 21.10 बजे डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन 03.30 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।
इसके अलावा रेलवे 07049 / 07050 चर्लपल्ली-दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल (डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-नागपुर-बल्लारशाह-काजीपेट के रास्ते) दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन का भी परिचालन कर रहा है।
बता दें कि श्यामसुंदर पनासवान, कासिफ कमाल, जयप्रकाश, शुभम पांडेय, शिवम सिंह, प्रिंस सिंह समेत सासाराम रेलफैन एसोसिएशन के अन्य सदस्यों ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से रेलमंत्री से सासाराम-चर्लपल्ली एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन करने की मांग की थी
यह भी पढ़ें- आरा से चंडीगढ़, फिरोजपुर और पोत्तनूर जाना होगा आसान, त्योहारों पर चलेंगी 3 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें
