Move to Jagran APP

प्रताड़ना से आजिज आ महिला ने फांसी लगा की खुदकुशी

पेज तीन की लीड फोटो संख्या 5 - मृतका की मां ने पति पर दर्ज कराई हत्या की प्राथमिकी - हत्या व आत्महत्या को लेकर पुलिस कर रही जांच जागरण संवाददाता सासाराम

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 11:28 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 11:28 PM (IST)
प्रताड़ना से आजिज आ महिला ने फांसी लगा की खुदकुशी
प्रताड़ना से आजिज आ महिला ने फांसी लगा की खुदकुशी

रोहतास। शहर के मंडई मुहल्ला में सोमवार को प्रताड़ना से आजिज एक महिला ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। मृतका की मां ने उसके पति पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

loksabha election banner

मंडई मुहल्ला निवासी अमित गुप्ता की 26 वर्षीया पत्नी रोहिणी गुप्ता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास एक सात माह की बच्ची है। इस संबंध में मृतका की मां माया गुप्ता ने पति अमित पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

थानाध्यक्ष रविद्र कुमार ने बताया कि मंडई मुहल्ला में महिला की हत्या का मामला मायके द्वारा दर्ज कराया गया है। मृतका की मां ने दहेज को लेकर पुत्री रोहिणी गुप्ता की हत्या करने का आरोप लगाई है। उसके बयान के आधार पर पुलिस धारा 304 बी के प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला के फंदा लगाकर आत्महत्या करने की बात बात बताई जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस घटना के सभी बिदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

मृतका की मां ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की शादी दो वर्ष पूर्व अमित से हुई थी। सात माह पहले उसे एक बच्ची भी हुई थी। दहेज को ले बेटी को कुछ दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा था। उसे जबरन मांसाहारी भोजन करने के लिए दबाव बनाया भी बनाया जा रहा था। जिसकी सूचना उसने मायके वालों को दी थी। जिसके बाद उसे अपने घर पर ही बुलाकर रखी हुई थी। कुछ दिन पूर्व दशहरा के नाम पर उसे ससुराल लाया गया था। मामले को सलटाने के लिए काफी प्रयास किया गया, लेकिन अंतत: उसकी हत्या कर दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.