विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राइट्स की नौकरी के बाद रोहतास के किसान पुत्र शुभम की नई कामयाबी, अब BRO में बने अधिकारी

Published: Fri, 27 Nov 2026 02:43 PM (IST)

रोहतास के चमरहा गांव के शुभम भारद्वाज का चयन SSC JE परीक्षा के माध्यम से सीमा सड़क संगठन (BRO) में जूनियर इंजीनियर के पद पर हुआ है। 

रोहतास के शुभम भारद्वाज का बीआरओ में चयन। फाइल

रोहतास के शुभम भारद्वाज का बीआरओ में चयन। फाइल

HighLights

  1. शुभम भारद्वाज का BRO में जूनियर इंजीनियर पद पर चयन।

  2. किसान के बेटे ने कड़ी मेहनत और अनुशासन से पाई सफलता।

  3. पहले राइट्स में थे, अब BRO में देंगे तकनीकी सेवाएं।

संवाद सूत्र, शिवसागर (रोहतास)। मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर चमरहा गांव के शुभम भारद्वाज ने सफलता की नई इबारत लिखी है।

प्रखंड क्षेत्र के चमरहा गांव निवासी हरेंद्र नारायण सिंह के पुत्र शुभम का चयन कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की जूनियर इंजीनियर परीक्षा के माध्यम से रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन सीमा सड़क संगठन (BRO) में हुआ है।

उनका चयन जेई के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है। किसान पिता हरेंद्र नारायण सिंह और गृहिणी माता ओशिल देवी के बेटे शुभम की प्रारंभिक शिक्षा नेहरू सेवा सदन हाईस्कूल से हुई।

राइट्स में भी क‍िया काम 

उन्होंने वर्ष 2012 में यहां से दसवीं की परीक्षा पास की। इसके बाद मुजफ्फरपुर स्थित मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई पूरी की।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद शुभम को भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अधीन नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम राइट्स लिमिटेड (रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस) में नौकरी मिली।

हालांकि, उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और एसएससी जेई परीक्षा में सफलता हासिल कर बीआरओ में जगह बनाई।

सीमावर्ती क्षेत्रों में देंगे तकनीकी सेवाएं

बीआरओ में चयन के बाद शुभम देश के सीमावर्ती और दुर्गम इलाकों में सड़क, पुल तथा सामरिक महत्व के अन्य निर्माण कार्यों में अपनी तकनीकी सेवाएं देंगे।

इन क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के विकास और आवागमन को सुगम बनाने में बीआरओ की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।शुभम ने अपनी सफलता का श्रेय अनुशासन, नियमित अभ्यास और दृढ़ संकल्प को दिया है।

उनकी उपलब्धि पर परिजनों, ग्रामीणों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।