विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2013 में अटकी थी एयरपोर्ट की योजना, 13 साल बाद फिर तेज हुई कवायद; चेनारी में बनेगा ग्रीनफील्‍ड हवाईअड्डा

Published: Mon, 14 Sep 2026 08:34 AM (IST)

चेनाड़ी में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट निर्माण की प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसके लिए डीएम ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण ...और पढ़ें

जमीन के नक्‍शे का अवलोकन करते डीएम दीपक कुमार म‍िश्र। जागरण

जमीन के नक्‍शे का अवलोकन करते डीएम दीपक कुमार म‍िश्र। जागरण

HighLights

  1. चेनाड़ी में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया तेज।

  2. डीएम ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट मांगी।

  3. पर्यटन, व्यापार और रोजगार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा।

जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। चेनारी में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट निर्माण को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई है।

यह क्षेत्र कैमूर जिला से सटा होने के कारण इससे दोनों जिलों में व्यापार, पर्यटन, उद्योग, रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

जिले में एयरपोर्ट निर्माण को लेकर डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने चेनारी प्रखंड के सबराबाद के पास प्रस्तावित एयरपोर्ट के लिए न‍िरीक्षण क‍िया। 

अंचलाध‍िकारी से मांगी विस्‍तृत रिपोर्ट 

उपयुक्त भूमि की उपलब्धता, स्थल की भौगोलिक स्थिति, सड़क संपर्क तथा अन्य तकनीकी पहलुओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों से भूमि की प्रकृति, उपलब्ध रकबा आद‍ि के बारे में पूछा। 

डीएम ने अंचलाधिकारी चेनारी को संभावित स्थल से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं भूमि का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। 

ताकि एयरपोर्ट निर्माण की संभावनाओं को लेकर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके। कहा कि एयरपोर्ट के निर्माण से क्षेत्र में बेहतर हवाई कनेक्टिविटी स्थापित होने के साथ-साथ व्यापार, पर्यटन, उद्योग, रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है।

हवाई कनेक्‍टि‍व‍िटी से बदलेगी क्षेत्र की तस्‍वीर 

इसके साथ ही जिले के महत्वपूर्ण पर्यटन व ऐतिहासिक स्थलों तक आवागमन सुगम बनाने में भी हवाई सेवा की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।

विशेष रूप से भूमि की उपलब्धता, स्थल की उपयुक्तता, आसपास की आधारभूत संरचना तथा आवागमन की सुविधा से संबंधित बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी संकलित करने को कहा।

बताया गया कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय के निर्देश के आलोक में एयरपोर्ट स्थल की हाईवे से बेहतर कनेक्टिविटी एक महत्वपूर्ण पहलू है। स को म‍िलेगी 

निरीक्षण के दौरान जिला भू-अर्जन पदाधिकारी मो. जफर हसन, विशेष कार्य पदाधिकारी विनय प्रताप,जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

2013 में भी मिनी हवाईअड्डा निर्माण की शुरू हुई थी कवायद

रोहतास जिला में वर्ष 2013 में मिनी हवाई अड्डा निर्माण के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कमेटी ने अपनी स्वीकृति प्रदान की थी।

तब सासाराम की सांसद मीरा कुमार लोकसभा अध्यक्ष थी। हालांकि भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं होने से यह साकार नहीं हो पाया था।

यह भी पढ़ें- रोहतास को मिलेगी हवाई कनेक्टिविटी, डीएम ने एयरपोर्ट के लिए चिह्नित जमीन का लिया जायजा