विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहतास में विश्ववकर्मा पूजा जुलूस में 2 की मौत के बाद बवाल, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Published: Sat, 19 Sep 2026 11:37 AM (IST)

रोहतास में मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे बच्चों और युवकों को हाइवा ने कुचल दिया, जिससे दो की मौत और सात घायल हो गए।

शव के साथ सड़क जाम किये स्वजन व ग्रामीण। फोटो जागरण

शव के साथ सड़क जाम किये स्वजन व ग्रामीण। फोटो जागरण

HighLights

  1. मूर्ति विसर्जन जा रहे बच्चों-युवकों को हाइवा ने कुचला।

  2. हादसे में दो की मौत, सात लोग गंभीर रूप से घायल।

  3. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस पर पथराव किया।

संवाद सूत्र, तिलौथू। डेहरी रोहतास राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमझोर थाना क्षेत्र के रामडिहरा स्टेशन के पास शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे सोन नदी में मूर्ति विसर्जन करने जा रहे बच्चों और युवकों को एक हाइवा ने कुचल दिया। जिसमें एक युवक और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हैं।

घटना के बाद हादसे में शामिल हाईवा में ग्रामीणों ने आग लगा दी व पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए बल भी प्रयोग किया। घटना के विरोध में शनिवार सुबह से शव के साथ आक्रोषित ग्रामीणों सड़क जाम कर रखा है।

ग्रामीण लाठी चलाने वाले पुलिसकार्मिओ को निलंबित करने, मृतकों के परिजनों को मुआबजा देने व ग्रामीणों पर प्राथमिकी नहीं करने की मांग कर रहे हैl डेहरी रोहतास राजमार्ग पर आज सुबह से खबर लिखें जाने तक यातायात बाधित है।

एसडीएम नीलेश कुमार और एसडीपीओ समेत भारी संख्या में पुलिस बाल तैनात है। एसडीएम समझाने का प्रयास कर रहे हैl पांच घंटे से यातायात बंद होने से से दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लगी हैl सड़क जाम में महिलाएं भी आई हुई है।

विदित है देर रात हुए इस सड़क हादसे में रामडिहरा गांव निवासी प्रमोद चंद्रवंशी के पुत्र अजीत कुमार उर्फ टेंगरा 22 वर्ष और रविन्द्र शर्मा के पुत्र आशीष शर्मा 13 वर्ष की मौत हुई है।

इस सड़क दुर्घटना में सात लोग गंभीर से घायल हो गए हैं। सभी घायल रामडिहरा के निवासी बताए जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन को लेकर सभी लोग सोन नदी में जा रहे थे।

इसी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 119 को पार करने के क्रम में यह घटना घटी। शंकर जी मंदिर के पास अनियंत्रित हाइवा ने लोगों को कुचलते हुए पार कर गया।

घायलों में दीनानाथ शर्मा का पुत्र रोशन कुमार, रामनारायण राम का पुत्र रामजी राम समेत अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज ग्रामीणों की मदद से स्थानीय सीएचसी लाया गया।

जहां सभी का इलाज करने के बाद डॉक्टरों ने सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि हाइवा को जब्त कर खलासी को गिरफ्तार किया गया है।चालक भागने में सफल रहा।

यह भी पढ़ें- औरंगाबाद में हाइवा से कुचलकर शिक्षक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया विरोध