राम नगीना प्रसाद मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता शुरू
स्थानीय रामकृष्ण आश्रम में शुक्रवार को राम नगीना प्रसाद मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता ।
रोहतास। स्थानीय रामकृष्ण आश्रम में शुक्रवार को राम नगीना प्रसाद मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उदघाटन हीरामुनि देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उपस्थित लोगों व खिलाड़ियों द्वारा स्व. प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 50 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आज प्रथम चक्र के खेल में धनंजय कुमार ¨सह ने बलराम कुमार को, नंद कुमार ¨सह ने रतन मिश्र सासाराम को, आनंद पांडेय ने आर्को चक्रवर्ती को, सत्यप्रकाश ¨सहा ने अनुन्य कुमार को, शंकर कुमार ने गुलशन कुमार को पराजित कर पूर्ण अंक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बाल खिलाड़ी मास्टर आकाश, गुलशन, आयुष अनुग्रह, मास्टर अस्तित्व व अनुन्य भी भाग ले रहे हैं।
मौके पर डेहरी चेस क्लब के संरक्षक विनय चंचल, अध्यक्ष दिलीप यादव, केबी ¨सहा, गोपाल तिवारी, उपेंद्र ¨सह, नंदकुमार नंदू आदि उपस्थित थे। निर्णायक मंडल में दयानिधि श्रीवास्तव व स्वयं प्रकाश मिश्र शामिल हैं।