वार्ड सदस्यों ने प्रखंड कार्यालय पर दिया धरना
रोहतास। प्रखंड मुख्यालय पर शनिवार को जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार के नेतृत्व में वार्ड सदस्यों ने धरना
रोहतास। प्रखंड मुख्यालय पर शनिवार को जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार के नेतृत्व में वार्ड सदस्यों ने धरना दिया।इस दौरान वार्ड सदस्यों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए उससे संबंधित एक ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया।
धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने बीडीओ, पंचायत सचिव व मुखिया पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया।
कहा कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नल जल एवं गली-नाली के निर्माण कार्य ठेकेदारों द्वारा कराया जा रहा है। वार्ड सदस्यों को आगाह किया कि नल जल योजना में यदि गबन हुआ, तो वार्ड सदस्य जेल जा सकते हैं। इसलिए वार्ड कार्यान्वयन समिति के माध्यम से ही कार्य कराए। बीडीओ, पंचायत सचिव व मुखिया द्वारा केवल कमीशन की उगाही की जा रही है। सात निश्चय योजना को कमीशन के लिए ठेकेदार के कब्जे में दे दिया गया है। जिससे योजना कार्य में गुणवत्ता को घोर अभाव दिख रहा है। इतना ही नहीं धरातल पर योजनाएं या तो सफल नहीं हो पा रही हैं, या सिर्फ आधी अधूरी पड़ी रह जाती है।वार्ड कार्यान्वयन समिति के खाते में राशि का अंतरण नहीं किए जाने से सात निश्चय का कार्य बाधित है। मुखिया व पंचायत सचिव द्वारा वार्ड सदस्यों को डरा धमकाकर गुमराह कर शोषण किया जा रहा है। जो वार्ड सदस्य मुखिया के करीबी है या दबाव में हैं, उनके खाते मे राशि अधिक डाली जा रही है। इन सभी मुद्दों पर चर्चा करते हुए अंत में इससे सम्बंधित एक मांगपत्र बीडीओ को सौंपा गया। अध्यक्षता अशोक तिवारी ने की। धरना में ¨चताहरण तिवारी, टंकु खां, धर्मशीला देवी, लाडली खातुन,सुधीर चौधरी सहित अन्य शामिल थे।