पीडीएस में गड़बड़ी रोकने की उठी मांग
प्रखंड क्षेत्र में पीडीएस की स्थिती काफी गड़बडा गई है। चारो ओर आनाज बितरण में धांधली की।
By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 07:43 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 07:43 PM (IST)
प्रखंड क्षेत्र में पीडीएस की स्थिती काफी गड़बडा गई है। चारो ओर आनाज बितरण में धांधली की बात खुल कर सामने आ रही है।
दक्षिणी बराब के संरपच विनोद सिंह ने चोरी का माल बेचने की सूचना नोखा पुलिस को दी। थाने में जब्त पीडीएस का माल तीन दिनों तक पड़ा रहा। बाद में आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा यह कह कर मुक्त कर दिया गया कि यह माल डीलर का नही है। आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार उपाध्याय ने कहा कि जब्त किया गया माल पीडीएस डीलर का नही था। जिसके कारण जब्त माल को छोड़ दिया गया। इस संबंध में दक्षिण बरांव के ग्रामीणों ने डीएम को आवेदन दे पूरे मामले की जांच कराने का अनुरोध किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें