ट्रेन से गिर यात्री गंभीर रूप से घायल
रोहतास। स्थानीय करवंदिया रेलवे स्टेशन से 500 मीटर पूरब अप लाइन पर रविवार की सुबह ट्रेन से गिरकर एक
रोहतास। स्थानीय करवंदिया रेलवे स्टेशन से 500 मीटर पूरब अप लाइन पर रविवार की सुबह ट्रेन से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल यात्री की पहचान पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिला के दुर्गापुर निवासी श्याम प्रधान के रूप में हुई है। उसके पॉकेट से मिले नाम के आधार पर उसकी पहचान हो पाई है।
इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष ज्योति प्रकाश ने बताया कि घायल यात्री के पास से मिले कागजात पर उसके पिता का नाम नंदी कुमार प्रधान अंकित है। यात्री रविवार की सुबह किस ट्रेन से गिरा फिलहाल यह जानकारी नहीं हो पाई है। उसके सिर के अलावा शरीर के कई अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई है। जीआरपी ने उसे घायल स्थिति में स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।