धोखेबाज पति को गिरफ्तार कर ले गई हरियाणा पुलिस
रोहतास। हरियाणा पुलिस ने रविवार को स्थानीय थाने की पुलिस के सहयोग से चुना भट्ठा लालगंज मोहल्ला से एक
By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 05:36 PM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 05:36 PM (IST)
रोहतास। हरियाणा पुलिस ने रविवार को स्थानीय थाने की पुलिस के सहयोग से चुना भट्ठा लालगंज मोहल्ला से एक वारंटी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि लालगंज निवासी नीरज कुमार हरियाणा के सोनीपत से एक युवती को विवाह कर डेहरी लाया था। पहली पत्नी सहित बाल बच्चों को छोड़ कर कई वर्षों से नव विवाहिता के साथ वह डेहरी में रह रहा था। जिस पर सोनीपत परिवार न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। न्यायालय के आदेश पर आई हरियाणा पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर ले गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें