मानव सेवा से बढ़कर दूसरा धर्म नहीं: डीडीसी
रोहतास। स्थानीय मंडल कारा में रविवार को बंदियों के बीच कंबल व अन्य वस्त्र बांटे गए। जय भारत
रोहतास। स्थानीय मंडल कारा में रविवार को बंदियों के बीच कंबल व अन्य वस्त्र बांटे गए। जय भारती सेवा संस्थान के सौजन्य से वितरण कार्य किया गया। मौके पर डीडीसी हाशिम खां ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा न तो दूसरा कोई कार्य होता है न धर्म। ऐसे कार्यों में स्वयंसेवी संस्थाओं को बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
जेल अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा ने बताया कि 11 महिला बंदियों को साड़ी के अलावे अन्य कैदियों को कंबल व वस्त्र दिए गए। मौके पर महिला बंदी शांति देवी, सविता देवी, अंजली, जुली मुंडा, कौशल्या देवी, सुनिता देवी, अशोका देवी, माधुरी देवी, यासमीन, नूरजहां, सबिना, सुशीला के अलावे संस्था के सचिव विनय बाबा, एसडीओ अमरेंद्र कुमार, जेलर महेश्वर प्रसाद, सहायक जेलर अरूण कुमार सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे।