एनएमसीएच देश का पहला डिजिटल इम्युनाइजेशन संस्थान: अश्विनी चौबे
नारायण चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल देश का पहला ऐसा संस्थान बन गया है जहां डिजिटल इम्युनाइजेशन की सेवा प्रारंभ की गई है। उक्त बातें गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में रविवार की रात आयोजित नारायण युवा उत्सव-2020 के समापन समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कहीं। उन्होंने कहा डिजिटल इम्युनाइजेशन सेवा के प्रारंभ हो जाने के बाद इस क्षेत्र का एक भी बच्चा टीकाकरण के चक्र से नहीं छूटेगा। इस सेवा में इस तरह की पुख्ता व्यवस्था की गई है।
नारायण चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल देश का पहला ऐसा संस्थान बन गया है, जहां डिजिटल इम्युनाइजेशन की सेवा प्रारंभ की गई है। उक्त बातें गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में रविवार की रात आयोजित नारायण युवा उत्सव-2020 के समापन समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कहीं। उन्होंने कहा, डिजिटल इम्युनाइजेशन सेवा के प्रारंभ हो जाने के बाद इस क्षेत्र का एक भी बच्चा टीकाकरण के चक्र से नहीं छूटेगा। इस सेवा में इस तरह की पुख्ता व्यवस्था की गई है।
संस्थान के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह ने केंद्रीय मंत्री को अस्पताल परिसर का भ्रमण कराया, जहां आयुष्मान भारत सेवा एवं अस्पताल की व्यवस्था के प्रति केंद्रीय मंत्री ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बिहार के ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की व्यवस्था के लिए अस्पताल प्रशासन को बधाई दी। केंद्रीय मंत्री ने मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना। नारायण युवोत्सव के समापन कार्यक्रम में विवि के विभिन्न कालेजों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मंत्री व संस्थान के अध्यक्ष की ओर से प्रमाण पत्र दिया गया। इस मौके पर गोपाल नारायण विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. एमएल वर्मा, सचिव गोविद नारायण सिंह, प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह समेत सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य व छात्र उपस्थित थे।