रालोसपा कार्यकर्ताओं की बैठक
रोहतास। रालोसपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बैठक कर बिक्रमगंज में आयोजित होने वाले कर्पू
By Edited By: Published: Sat, 11 Feb 2017 05:35 PM (IST)Updated: Sat, 11 Feb 2017 05:35 PM (IST)
रोहतास। रालोसपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बैठक कर बिक्रमगंज में आयोजित होने वाले कर्पूरी जयंती में उपस्थित प्रदेश अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रभारी रामचन्द्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 फरवरी को ब्रिकमगंज में कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह की उद्घाटन केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा करेंगे। समारोह के माध्यम से अतिपिछड़ा समाज को मुख्य धारा में बढ़ चढ़कर भाग लेने का संदेश देंगे। राज्य सरकार अतिपिछड़ा के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। समुदाय की हकमारी के खिलाफ गोलबंद होने की आवश्यकता है। अध्यक्षता विजय चौहान ने की। बैठक में कमलेश पाल, विनोद गुप्ता, प्रमोद चौरसिया, रामाशीष ठाकुर, श्रीकांत शर्मा, आशीष कुमार, डब्लू कुशवाहा के अलावे कई अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें