जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक
तिलौथू : स्थानीय ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में मंगलवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक शत्रुघ्न प
By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Nov 2017 04:25 PM (IST)Updated: Tue, 07 Nov 2017 04:25 PM (IST)
तिलौथू : स्थानीय ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में मंगलवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक शत्रुघ्न प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने तथा बाल विवाह व दहेज प्रथा पर प्रतिबंध लगाने सहित अन्य अभियान को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही आगामी 17 नवंबर को जिला मुख्यालय सासाराम में होने वाले पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक में असलम अंसारी, अरुण राम, रामजी चौधरी, देवेंद्र प्रताप ¨सह, बैरिस्टर ¨सह, सीताराम रजवार, फारुख हजाम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें