महादलित युवक की हत्या मामले में एक गिरफ्तार
रोहतास। थाना क्षेत्र के पचौली गांव में चोरी करते पकड़ा गया एक महादलित युवक सुरेंद्र मुसहर
रोहतास। थाना क्षेत्र के पचौली गांव में चोरी करते पकड़ा गया एक महादलित युवक सुरेंद्र मुसहर को पीट-पीट कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य अभियुक्त रामेश्वर ¨सह को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रामेश्वर की गिरफ्तारी मृतक सुरेंद्र मुसहर की पत्नी छबरी देवी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर किया गया। उसे आज जेल भी भेज दिया गया। कहा कि हत्या मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रामेश्वर ¨सह द्वारा सुरेंद्र मुसहर पर चोरी के लिए घर में घुसने का आरोप लगाया गया है। जबकि छबरी देवी ने रामेश्वर ¨सह सहित अज्ञात 10 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि उसका पति सुरेंद्र मुसहर लकड़ी बिनने निकले थे। इसी बीच रामेश्वर ¨सह व उनके लोगों ने उन्हें पकड़ पीट-पीट कर हत्या कर दी।