पूजे गए आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरि
सासाराम। शहर के आयुष चिकित्सकों ने सोमवार को राजकालोनी स्थित धनवंतरि हास्पिटल में डॉ. दिनेश शर्मा क
सासाराम। शहर के आयुष चिकित्सकों ने सोमवार को राजकालोनी स्थित धनवंतरि हास्पिटल में डॉ. दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में आयुर्वेद दिवस के रूप में भगवान धनवंतरि की जयंती मनाई। इस मौके पर भगवान धनवंतरि की पूजा अर्चना की गई।
चिकित्सकों के अनुसार धनवंतरि देवताओं के वैद्य थे। आयुर्वेद इनकी ही देन है। धनतेरस धन ही नहीं, सेहत को भी समृद्धि देता है। बताया कि लक्ष्मी की कृपा के साथ ही उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की भी कामना की गई है। कुछ ग्रंथों में उन्हें विष्णु का अवतार भी कहा गया है। पूजन के बाद आयुर्वेद दिवस के अवसर पर फ्री हेल्थ कैंप लगाया गया, जिसका उदघाटन रिम्स फार्माकलॉजी विभाग रांची के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर जनार्दन शर्मा ने किया। आयोजित संगोष्ठी में राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के आवासीय चिकित्सा पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी चिकित्सा सेवा राज्य आयुष समिति बिहार के डॉ. धनंजय शर्मा ने मधुमेह रोग से बचाव व उपचार के संबंध में विस्तार से बताया। रोग के लक्षण व आयुर्वेदिक उपचार के बारे में भी जानकारी दी गई। रोगी को खीरा, गाजर, पालक, जामुन व आंवला सेवन करने के अलावा सुबह में सैर करने व योग करने की सलाह दी। शिविर में पांच दर्जन से अधिक रोगियों की फ्री में जांच की गई। हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. दिनेश शर्मा ने केंद्र व राज्य सरकार की ओर से आयुष चिकित्सा को महत्व दिए जाने पर खुशी जाहिर की। शिविर में डॉ. प्रतिमा शर्मा, डॉ. भुनेश्वर ¨सह, डॉ. मालती पाण्डेय, डॉ. हिमांशु त्रिपाठी, डॉ. विवेक, डॉ. तेजनारायण ¨सह, डॉ. मनोज कुमार ¨सह सहित कई अन्य उपस्थित थे।