समय के साथ चलने वालों का उज्जवल होता है भविष्य : प्रमुख
रोहतास। वक्त बदलता है और बदलते वक्त के साथ समाज में कई नए बदलाव आते हैं उसके अनुरूप खुद
रोहतास। वक्त बदलता है और बदलते वक्त के साथ समाज में कई नए बदलाव आते हैं, उसके अनुरूप खुद में भी बदलाव लाने की जरूरत है। जो व्यक्ति, छात्र-छात्राएं और महिलाएं स्वयं को बदलते हुए आने वाली नई तकनीक को तेजी से समझते हुए अपने भीतर एक नई योग्यता कायम करते हैं, उन्हें ही समाज में सफल व्यक्तियों की श्रेणी में माना जाता है। सासाराम प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय दवनपुर में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन करने के उपरांत सदर प्रखंड प्रमुख राम कुमारी देवी ने यह बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि देश में आजादी के बाद औद्योगिक क्रांति का सूत्रपात हुआ। इस दौरान देश में उद्योग लगाए गए। बाद में हरित क्रांति आई, जिसके तहत देश में कृषि कार्य को बढ़ावा दिया गया। उसके बाद एक-एक कर कई क्रांतियां होती रही। आज देश सूचना क्रांति के दौर से गुजर रहा है। जिसके तहत सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा तरह-तरह के तकनीक विकसित किए जा रहे हैं और आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए नई पीढ़ी कार्यालय या घर बैठे विदेशी कंपनियों में अपना योगदान इंटरनेट के माध्यम से दे रही है। उनसे गांव में बैठकर भी जीवन यापन करने की क्षमता रखते हैं। समय के साथ खुद में बदलाव लाते हुए नई दिशा में खुद को स्थापित कर जीवन के सफल मुकाम को पाया जा सकता है। समाज में हर कोई सफलता पाने के लिए संघर्ष करता है। अध्यक्षता वरीय शिक्षक चंद्रमा सिंह एवं संचालन नोडल शिक्षक अनिल कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर मुखिया राखी देवी, गोटपा हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक विजय शंकर सिंह, सुनील प्रजापति, उमाशंकर गुप्ता, त्रिवेणी चौधरी, बिहारी प्रजापति, सुरजीत कुमार निराला, कृष्ण कुमार सिंह, विनोद कुमार, पूनम कुमारी, पुष्पा कुमारी, सुषमा कुमारी ,गीता कुमारी, पिटू कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।