भूमि सुधार कर्मचारी संघ ने दिया धरना
सासाराम (रोहतास) । बिहार अमीन सह राजस्व कर्मचारी संवर्ग नियमावली 2022 रद करने समेत बिहार अमीन सह राजस्व कर्मचारी संवर्ग नियमावली 2022 रद करने समेत अन्य मांगों को लेकर बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मियों ने शनिवार को समाहरणालय के पास धरना दिया। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने कहा कि राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण भूमि सुधार कर्मचारी बदहाली के कगार पर पहुंच गए हैं।
सासाराम (रोहतास) । बिहार अमीन सह राजस्व कर्मचारी संवर्ग नियमावली 2022 रद करने समेत अन्य मांगों को लेकर बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मियों ने शनिवार को समाहरणालय के पास धरना दिया। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने कहा कि राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण भूमि सुधार कर्मचारी बदहाली के कगार पर पहुंच गए हैं। 2011 के बाद अनुकंपा के आधार पर प्रतियोगिता परीक्षा से भिन्न नियुक्त राजस्व कर्मचारियों को सामान्य प्रशासन द्वारा अनियमित करने के परामर्श को निरस्त करने समेत अन्य मांगों को लेकर आज जिला मुख्यालय में धरना दिया गया। मांगों में सभी पंचायतों में राजस्व कर्मचारी की शीघ्र बहाली करने, दंडात्मक व अर्थ दंड की कार्रवाई की व्यवस्था पर तत्काल रोक लगाने, राजस्व कर्मचारी के 25 प्रतिशत पद पर अविलंब प्रोन्नति देने समेत अन्य शामिल हैं। मौके पर जितेंद्र कुमार साह, मदन कुमार राय, विजय बहादुर सिंह, अजमेरी अंसारी, अमित कुमार, ओमप्रकाश कुमार, सतीश कुमार, सत्य प्रकाश दूबे, भोला सिंह, अनिल रंजन दूबे, चंदेश्वर कुमार, धर्मेंद्र कुमार विश्वकर्मा, राजीव रंजन चौधरी, अनिल राम समेत अन्य उपस्थित थे।
बालू लदे दो ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार
नासरीगंज (रोहतास) । थाना क्षेत्र के बरडीहां मोड़ के पास पुलिस ने अवैध बालू लदे दो ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि बरडीहां मोड़ के पास बिना चालान के बालू लदे दो ट्रक को जब्त किया गया तथा दोनों वाहन चालक बक्सर जिला के कृष्णा ब्रह्म थाना क्षेत्र के ढकिचा गांव निवासी रंजीत यादव व अमित कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध बालू की ढुलाई को ले थाना क्षेत्र की नाकाबंदी पुलिस द्वारा की गई है।