कुशवाहा विचार मंच सम्मेलन की तैयारी को ले बैठक
रोहतास। अब्दुल क्यूम अंसारी नगर भवन कुशवाहा राजनीतिक विचार मंच का सम्मेलन आगामी तीन फरवर
रोहतास। अब्दुल क्यूम अंसारी नगर भवन कुशवाहा राजनीतिक विचार मंच का सम्मेलन आगामी तीन फरवरी को होगा। सम्मलेन की तैयारी को ले दहाउर पंचायत भवन में जदयू के वरीय नेता रामचंद्र कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक हुई। संचालन पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष गुप्तेश्वर कुशवाहा ने किया।
मुख्य अतिथि वरीय नेता सुर्यवंश कुशवाहा ने कहा कि जदयू की ओर से इस सम्मलेन का आयोजन होगा। जिसमें कुशवाहा समाज के लोग भाग लेकर अपनी सहभागिता दिखाएंगे। सम्मलेन में शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा, पूर्णिया सांसद संतोष कुशवाहा, युवा प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा, पूर्व सांसद महाबली ¨सह, पूर्व मंत्री भगवन ¨सह, अवदेश कुशवाहा, बागी कुमार वर्मा, बैजनाथ वर्मा आदि शामिल होंगे। सम्मलेन को ले तैयारी समिति का गठन भी किया गया। बैठक में डेहरी विधान सभा से उपचुनाव में कुशवाहा समाज से टिकट की मांग भी उठाई गई। बैठक में पैक्स अध्यक्ष चितरंजन कुशवाहा, कृष्णा कुशवाहा, ललन ¨सह, कुशवाहा, राम प्यारे ¨सह, अशोक कुशवाहा, मालती मौर्या, परमानन्द कुशवाहा, उपेन्द्र कुशवाहा, दीपू कुशवाहा, उदय कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, लक्ष्मण कुशवाहा, डॉ. अवध बिहारी, जितेंद्र प्रसाद, सुनील कुशवाहा, वशिष्ठ कुशवाहा, गीता देवी, कमलेश देवी सहित अन्य शामिल थे।