सासाराम-डेहरी के यात्रियों के लिए खुशखबरी, कोलकाता-बड़ोदरा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; देखें रूट और डेट
त्योहारों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कोलकाता और बड़ोदरा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला ...और पढ़ें

सासाराम स्टेशन के रास्ते चलेगी स्पेशल ट्रेन। फाइल
HighLights
कोलकाता-बड़ोदरा स्पेशल ट्रेन त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए।
सासाराम और डेहरी ऑनसोन स्टेशनों पर होगा ठहराव।
13 अक्टूबर से 19 नवंबर तक चलेगी यह विशेष ट्रेन।
जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। त्योहार में यात्रियों की होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कोलकता व बड़ोदरा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
इसका ठहराव रोहतास जिले के दोनों सासाराम व डेहरी ऑनसोन प्रमुख स्टेशन दिया गया है। यह ट्रेन 13 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच दोनों तरफ से सप्ताह में एक दिन चलते हुए सात-सात फेरे लगाएगी।
मंगलवार को कोलकाता से चलेगी ट्रेन
ट्रेन कोलकता से प्रत्येक मंगलवार व प्रतापनगर (बड़ोदरा) से गुरुवार को चलेगी। जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 03109 कोलकता से मंगलवार की सुबह आठ बजे खुलेगी।
इसके बाद वर्द्धमान, खाना, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, क्यूल, शेखपुरा, नवादा, तिलैया, गया होते हुए शाम 07.03 में डेहरी, 07.20 में सासाराम व 07.53 में भभुआ रोड पहुंचेगी।
ट्रेन डीडीयू, प्रयागराज, टुंडला होते हुए प्रतापनगर बुधवार की रात 11.40 में पहुंचेगी। उसी प्रकार वापसी में यह ट्रेन 03110 नंबर से गुरुवार की शाम 16.15 में खुलेगी।
रात 10:15 बजे पहुंचेगी सासाराम
वहां से बड़ोदरा, गोधरा, रतलाम, नगदा, रामगंज मंडी, कोटा, सवई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह, टुंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज जाएगी।
वहां से डीडीयू होते हुए शुक्रवार की रात 21.38 में भभुआ रोड, 22.15 में सासाराम व 22.32 में डेहरी ऑनसोन पहुंच अगले दिन शनिवार को 12 बजे कोलकता पहुंचेगी।
ट्रेन कोलकता से अक्टूबर में 13, 20 व 27, नवंबर में तीन, 10, 17 व 24 तथा प्रतापनगर से अक्टूबर में 15, 22 व 29 नवंबर में पांच, 12, 19 व 26 को खुलेगी।
यह भी पढ़ें- दीपावली-छठ पर रेलवे का तोहफा, गया-नवादा होते हुए सीधे गुजरात जाएगी नई स्पेशल ट्रेन; चेक करें शेड्यूल
