विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BSEB 10th Topper: टॉप 10 में पहुंची फेरी वाले की बेटी, आसमान में उड़ान भरना चाहती है सासाराम की खुशी

Published: Sun, 29 Mar 2026 05:12 PM (IST)

Bihar Board 10th Result Topper: बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित हो गए हैं, जिसमें रोहतास जिले के पांच ...और पढ़ें

बिहार बोर्ड मैट्रिक में खुशी कुमारी ने लहाराया परचम। (जागरण)

बिहार बोर्ड मैट्रिक में खुशी कुमारी ने लहाराया परचम। (जागरण)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026 का परिणाम रविवार को जारी कर दिया गया। रिजल्ट अपेक्षा के अनुरूप परिणाम रहा है।

इस बार भी बिहार टॉप टेन में रोहतास जिले के पांच छात्रों ने अपनी जगह बनाई है, जिसमें तीन बेटियां शामिल हैं। सासाराम प्रखंड के सकिररियां गांव निवासी चंद्रमा प्रसाद बेटी खुशी कुमारी स्टेट टॉप टेन की सूची में शामिल हैं।

ये पेशे से फेरीवाले हैं, जो गांव-गांव घूम कपड़ा बेच अपने बच्चों को पढ़ाते हैं। उनकी बेटी भी उनके सपने को साकार करने की दिशा में पहली सीढ़ी को पार करने का काम किया है।

डीएम ने व्यक्त की प्रशंसा

परीक्षा परिणाम में डीएम उदिता सिंह, डीईओ मदन राय समेत अन्य अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उत्तीर्ण सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण हुए हैं। रिमेडियल क्लास व ब्रिज कोर्स जैसे विशेष कक्षा संचालन इस दिशा में कारगहर साबित हुआ है।

उत्तीर्ण छात्रों में से किसी ने इंजीनियर तो किसी ने डॉक्टर, शिक्षक और आईएएस-आईपीएस अधिकारी बनने की इच्छा जाहिर की है। बेहतर अंक से उत्तीर्ण छात्रों के घर में खुशी की माहौल कायम है।

माता-पिता तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने आरती उतार व मिठाई खिला खुशी जाहिर की है। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सिकरियां सासाराम की छात्रा खुशी कुमारी व अशोक कुमार जैन उमावि दरिहट के नीरज कुमार को 483-483 अंक प्राप्त कर बिहार टॉप टेन की सूची में आठवें नंबर पर है। इन दोनों को 96.6 प्रतिशत अंक हासिल हुआ है।

जनता उच्च विद्यालय तेनुअज की छात्रा चांदनी कुमारी व रामरूप उमावि गोड़ारी के छात्र प्रियांशु कुमार भी 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नौंवें स्थान पर हैं। इन दोनों को 482-382 अंक मिला है। जबकि पंडित गिरीश नारायण उच्च विद्यालय परसथुआं कोचस की दीपशीखा ने 481 अंक प्राप्त कर सूची में दसवें नंबर पर हैं।

खुशी के पिता चंद्रमा प्रसाद फेरीवाले हैं तो माता तारा देवी गृहिणी। खुशी की सफलता पर माता-पिता के अलावा भाई लक्की कुमार व परिवार के अन्य सदस्य गौरवान्वित हैं।

मवि सिकरियां के प्रधानाध्यापक विरेंद्र प्रसाद ने खुशी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त कर पूरे विद्यालय के लिए गौरव की बात कही है। खुशी ने कहा कि वह पढ़-लिखकर भारतीय वायुसेवा की नौकरी कर देश सेवा करना चाहती हूं। इसके लिए वह हर कोशिश करेगी।

बता दें कि रोहतास जिले बच्चे मैट्रिक व इंटर बोर्ड की परीक्षा में पिछले पांच वर्ष से अपने मेधा का परचम राज्य स्तर पर लहराने का काम करते आ रहे हैं। गत वर्ष आठ छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में राज्य टाप टेन में शामिल थे।

मैट्रिक परीक्षा : एक नजर

  • 17 फरवरी से 25 फरवरी तक
  • कुल केंद्र - 58
  • कुल परीक्षार्थी - 47 हजार
  • छात्र- 23900
  • छात्रा- 23299

बिहार टॉप टेन शामिल रोहतास के छात्र-छात्रा

नाम विद्यालय प्राप्तांक प्रतिशत
खुशी कुमारी उमावि सिकरियां 483 96.6
नीरज कुमार एके जैन उमावि दरिहट 483 96.6
चंदा कुमारी जनता उमावि तेनुअज 482 96.4
प्रियांशु कुमार रामरूप उमावि गोड़ारी 482 96.4
दीपशिखा जीएनएम उमावि परसथुआ 481 94.4

यह भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result: परदेस में मजदूरी करते हैं पिता, बेटे सुमित ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गाड़ा झंडा

यह भी पढ़ें- पापा मैकेनिक, बेटी ने बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट में किया कमाल; औरंगाबाद की रितु ने हासिल किया 6वां रैंक